news
नए संकल्प के साथ दो दिवसीय विहासा वर्कशॉप का समापन

अपने जीवन को वटवृक्ष की तरह विशाल बनाएं
– समापन पर सौ से अधिक डॉक्टर्स ने लिया अपने पेशे के साथ न्याय करने का संकल्प
– एक्टीविटीज से बताया विचारों और मेडिटेशन का महत्व
1 सितंबर, भोपाल।
अपना जीवन वटवृक्ष की तरह विशाल बनाएं। जितना बड़ा वटवृक्ष होता है उसकी जड़े उतनी ही गहराई तक जमीं और फैली होती हैं। साथ ही उसकी शाखाएं भी उतनी ही ज्यादा निकली होती हैं। हमारा जीवन वैल्यूज, पीस, पॉजीटीविटी, कम्पेशन, को-ऑपरेशन, वैल्यूंग यूवरसेल्फ, स्प्रीचुऑलिटी इन यूवरसेल्फ से परिपूर्ण और समृद्ध हो। क्योंकि डॉक्टर्स का पेशा हाईरिस्क प्रोफेशन है। हमारे अंदर जितनी इनर पॉवर, इनर वैल्यु होती हम उतने ज्यादा लोगों की मदद कर सकते हैं। आज मरीजों को दवा से ज्यादा हीलिंग पावर (दुआ, दया, करुणा, अपनापन) की जरूरत है। हमारा प्रेमपूर्ण और अपनेपन का व्यवहार मरीज को दर्द से बाहर निकलने में लिफ्ट का काम करते है।
यह बात माउंट आबू से पधारीं स्प्रीचुअल काउंसलर बीके कल्पना ने कही। ब्रह्ााकुमारीज संस्थान के नीलबड़ स्थित सुख-शांति भवन में आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप का समापन रविवार को हो गया। वैल्यु इन हेल्थ केयर ए स्प्रीचुअल एप्रोच विषय पर आयोजित वर्कशॉप में शहर के सौ से अधिक डॉक्टर्स ने भाग लिया। इन दो दिन में अलग-अलग वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आज मरीज को दवा से ज्यादा हीलिंग पावर की जरूरत है। बीके कल्पना ने कहा कि नियमित राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से हमारे अंदर शांति की शक्ति और माइंड पावर बढ़ती है। कई डॉक्टर्स का अनुभव है कि उन्होंने अपनी लाइफ में मेडिटेशन की प्रैक्टिस के बाद आतंरिक रूप से कई बदलाव महसूस किए हैं। अब उनसे मरीज पहले से ज्यादा संतुष्ट, खुश होकर अपने घर लौटते हैं।
विहासा टीम के को-ऑर्डिनेटर जेहनगिर हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट व फिजिशियन डॉ. मनोज मथनानी ने मनोवैज्ञानिक रीति से सभी से फॉर्म भरवाकर अलग-अलग प्रश्नों के माध्यम से सभी डॉक्टर्स से यह जानने की कोशिश की कि उन्हें किन परिस्थितयों में गुस्सा आता है, उनकी जीवन की कौन सी ऐसी गलती है जिसका मलाल आज भी उन्हें है। वह मरीजों को कैसे अटेंड करते हैं। परिवार और प्रोफेशन में कैसे मैनेज करते हैं। साथ ही विभिन्ना सवालों से आए आंसर के बाद उन्होंने सभी को बेहतर जवाब दिया। इस दौरान नई दिल्ली से मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रीना तोमर, माउंट आबू से ग्लोबल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की फिजियोशोथैरेपिस्ट डॉ. हेमलता पीटी, फॉरेन बैंक इन गुरुग्राम की एचआर हैड बीके प्रभा शर्मा, दिल्ली से राजयोग मेडिटेशन टीचर बीके दिव्या ने सभी को मोटिवेट करते हुए स्प्रीचुअलिटी का महत्व बताया।
इन सात विषयों पर किया फोकस
मूल्य- मूल्य एक दूसरे से जुड़े होते हैं। यदि हमारे जीवन में एक मूल्य आता है तो दूसरा अपना आप आ जाता है। अपने प्रोफेशन में मूल्यों को वरीयता देते हुए कार्य करें
पीस- शांति को शक्ति कहा जाता है। प्रत्येक मनुष्य का उद्देश्य ही जीवन में सुख-शांति होता है। अपने फैमिली मेंबर, स्टाफ, मरीज के साथ शांतिपूर्ण व्यवहार करें। कुछ ही दिनों में आप बदलाव महसूस करेंगे।
पॉजीटीविटी- सकारात्मक चिंतन से विचारों में चहां रचनात्मकता बढ़ती है वहीं विचार शक्तिशाली होते हैं। ये सबसे बड़ा टूल है।
कम्पेशन- मरीज के प्रति दया, रहम और अपनेपन का भाव हो। वह जल्दी ठीक होगा।
को-ऑपरेशन- अपनी टीम के साथ समन्वय बनाकर और सामंजस्य बनाकर चलें।
वैल्यूंग यूवरसेल्फ- नकारात्मक विचारों से स्वयं की रक्षा करना जरूरी है।
स्प्रीचुऑलिटी इन यूवरसेल्फ- स्प्रीचुऑलिटी से हमारी इनर पावर बढ़ती है। जो हमारे प्रोफेशन में हीलिंग करने में मदद करती है।
फोटो- वर्कशॉप में तीन ग्रुप बनाकर अलग-अलग एक्टीविटीज कराईं गईं
Neelbad
Launching of 10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभप
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी द्वारा रविवार को “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ नीलबड़ स्थित सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर के अनुभूति सभागार में, मध्यप्रदेश के *माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल* के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में *मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके नीता दीदी, सीहोर से पधारी बीके पंचशीला दीदी, मुरैना से पधारी बीके रेखा दीदी, बीके आराधना बहन* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज आवश्यकता ऐसे अभियानों की है जो केवल संदेश न दें, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” देश में जनजागरण का एक ऐतिहासिक अभियान सिद्ध होगा तथा इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी रहेगी।
Neelbad
सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर विशेष कार्यक्रम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कर्म योग की गहराई से परिचित कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक कर्म को परमात्मा की याद में रहकर श्रेष्ठ और सुखदायी बना सकें। सुबह से लेकर शाम तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि किस प्रकार हर कार्य को ईश्वर स्मृति में रहकर करने से वह कार्य न केवल सफल होता है, बल्कि स्वयं और दूसरों के लिए सुखद अनुभव भी बनता है।
कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बीके मिताली बहन ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और सभी को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।
बीके डॉ. प्रियंका द्वारा कर्म योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि जब हर व्यक्ति अपने कर्मों को योगयुक्त बनाता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया, जिससे वे अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाकर स्वयं एवं समाज को बेहतर बना सकें।
ओम शांति
Neelbad
आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान
-
Neelbad4 years agoLIVE 17th Oct 22 10.30 am: अनुभूति ऑडिटोरियम के भव्य उद्घाटन समारोह- माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी
-
news8 years agoदादी जानकी जी के द्वारा “सुख शांति भवन” का भव्य उदघाटन
-
Neelbad4 years agoAnubhuti Auditorium Bhopal | Inauguration | Shri Shivraj Singh Chouhan
-
Neelbad7 years agoसिस्टर शिवानी द्वारा खुशियां आपके द्वार कार्यक्रम भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित
-
news4 years agoLIVE 17-10-2022 7.30am; Murli Class BK Jayanti Didi
-
Comfort Green9 years agoPower of Peace Event at Bhopal Idaghhills
-
T T Nagar9 years agoSolution for all problems is Rajayoga Meditation – Exhibition in Bhopal
-
Neelbad8 years agoBhopal- Dadi Janki Inaugurates New Brahma Kumaris Centre ‘Sukh-Shanti Bhawan’ at Neelbad








