news
ड्रामा की एक्यूरेट समझ एवं वर्त्तमान समय का पुरुषार्थ
रविवार 18.07.2021:- ब्रह्माकुमारीज़, सुख शांति भवन नीलबड़ भोपाल द्वारा उपरोक्त शीर्षक पर वेबीनार का आयोजन कराया गया। वेबीनार को बेहद मनोरंजक एवं ज्ञानयुक्त बनाने हमारा साथ दिया ब्रह्माकुमारीज़ के यूरोपियन डायरेक्टर आदरणीय बीके सुदेश दीदी जी ने।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीदी जी के निमित्त गीत द्वारा किया गया जोकि बीके डॉ दिलीप नलगे द्वारा गाया गया। गीत के बोल थे- “आप आए महक उठे हैं जैसे गुलों गुलजार”।
तत्पश्चात दीदी जी ने अपनी सौम्य एवं सरल वाणी में इस सृष्टि ड्रामा के बेहद गुह्य एवं अनसुलझे रहस्यों पर से पर्दा हटाया। उन्होंने बताया कि ड्रामा कैसे अपने आपको हुबहू रिपीट कर रहा है जो एक मक्खी अभी सामने से गुजरी हूबहू ऐसे ही अगले कल्प में भी गुजरेगी। साथ ही दीदी जी ने बताया की ड्रामा की समझ में सबसे ज्यादा दिक्कत यह समझने में आती है कि जो भी यह बीत रहा है (मुख्यतः अशुभ) यह ड्रामा अनुसार फिर से रिपीट होगा और फिर से हमारे सामने यह परिस्थिति आएगी। तो इसके लिए दीदी जी ने बताया की ड्रामा को हमेशा पूर्ण रीति ही देखना है। अधूरा देखेंगे तो क्यों, क्या, कैसे आदि प्रश्न उठेंगे।
फिर दीदी जी ने बताया कि ड्रामा के हर सीन में खुश एवं संतुष्ट रहने के लिए हमें स्वयं अर्थात आत्मा राजा (actor) की पहचान आवश्यक है जिसको सिखाने परमात्मा स्वयं धरा पर आए हुए हैं। आत्मा राजा तीन रानियों के साथ इस ड्रामा में एक्ट प्ले करते हैं। वे हैं कौशल्या अर्थात् कुशल बुद्धि, सुमित्रा अर्थात प्रकृति, आत्मा, परमात्मा के बीच का मैत्री भाव और कैकई अर्थात क्यों, क्या, कैसे वाले प्रश्न। तो परमात्मा हमें कौशल्या एवं सुमित्रा बनाते हैं परंतु मंथरा अर्थात मन अपनी मनमानी कर बुद्धि में क्यों, क्या, कैसे के प्रश्न डाल हमको कैकई बना देती और रामराज्य को आने में समय लग जाता।
इस प्रकार सुदेश दीदी जी ने बेहद रोचक ढंग से ड्रामा का पाठ पढ़ाया।
संपूर्ण वेबीनार में से मुख्य 2 पॉइंट अगर कहना चाहे तो वह हैं:-
1. ड्रामा की किसी भी सीन को बाबा को साथी बनाए बिगर नहीं देखना है।
2. अगर ड्रामा को अधूरा देखते हैं या केवल एक पहलू ही देखते हैं तो निश्चित ही डाउट एवं अच्छे बुरे की फीलिंग आएगी।
संपूर्ण कार्यक्रम को देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
YouTube link:-
https://youtu.be/xs0CVqDwcdM
Neelbad
आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान
Neelbad
जेरूसलम की अल अक्सा मस्जिद के चीफ इमाम के पहली बार भोपाल आने पर सुख शांति भवन से ब्रह्माकुमारी बहनों ने की मुलाकात*
Neelbad
“India will again become the world leader”
-
Neelbad4 years agoLIVE 17th Oct 22 10.30 am: अनुभूति ऑडिटोरियम के भव्य उद्घाटन समारोह- माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी
-
news8 years agoदादी जानकी जी के द्वारा “सुख शांति भवन” का भव्य उदघाटन
-
Neelbad4 years agoAnubhuti Auditorium Bhopal | Inauguration | Shri Shivraj Singh Chouhan
-
Neelbad7 years agoसिस्टर शिवानी द्वारा खुशियां आपके द्वार कार्यक्रम भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित
-
news4 years agoLIVE 17-10-2022 7.30am; Murli Class BK Jayanti Didi
-
Comfort Green9 years agoPower of Peace Event at Bhopal Idaghhills
-
T T Nagar9 years agoSolution for all problems is Rajayoga Meditation – Exhibition in Bhopal
-
Neelbad8 years agoBhopal- Dadi Janki Inaugurates New Brahma Kumaris Centre ‘Sukh-Shanti Bhawan’ at Neelbad
























