Connect with us

Neelbad

Launching of 10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign

Published

on

मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभप

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ
भोपाल, 2 अगस्त
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी द्वारा रविवार को “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ नीलबड़ स्थित सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर के अनुभूति सभागार में, मध्यप्रदेश के *माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल* के मुख्य आतिथ्य में  संपन्न हुआ। कार्यक्रम में *मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके नीता दीदी, सीहोर से पधारी बीके पंचशीला दीदी, मुरैना से पधारी बीके रेखा दीदी, बीके आराधना बहन* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ।
*अपने प्रेरक उद्बोधन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल* जी ने कहा कि नशे की समस्या का स्थायी समाधान केवल दंड या उपचार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना का विकास है। जब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानता है और जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाता है, तब उसके भीतर आत्मबल, विवेक और सही निर्णय लेने की शक्ति स्वतः विकसित होती है।  उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सेवाओं की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि संस्था वर्षों से समाज में चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों, महिला सशक्तिकरण, आध्यात्मिक जागृति तथा नशामुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज आवश्यकता ऐसे अभियानों की है जो केवल संदेश न दें, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” देश में जनजागरण का एक ऐतिहासिक अभियान सिद्ध होगा तथा इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी रहेगी।

*सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह* ने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब शासन और समाज मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान लाखों युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेगा।
*राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी प्रभारी, वरिष्ठ राजयोगिनी बीके नीता दीदी जी*  ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि आज का समय केवल भौतिक प्रगति का नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति का भी है। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, तनाव और पारिवारिक विघटन का स्थायी समाधान केवल कानून से नहीं, बल्कि आत्मजागृति और संस्कारों से संभव है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान वर्षों से राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से व्यक्ति, परिवार और समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है और यह अभियान उसी सेवा यात्रा का महत्वपूर्ण चरण है।
 *मुरैना से पधारी वरिष्ठ राजयोगिनी बीके रेखा बहन* ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति को मानसिक रूप से कमजोर कर देता है। यह धीरे-धीरे उसके मनोबल, बुद्धिबल और निर्णय क्षमता को क्षीण कर देता है। मनुष्य क्षणिक आनंद की तलाश में नशे की ओर आकर्षित होता है, लेकिन वही आनंद आगे चलकर उसके जीवन का सबसे बड़ा बंधन बन जाता है। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य के पास सुविधाएं और साधन पहले से कहीं अधिक हैं, लेकिन मन की शांति लगातार कम होती जा रही है। यदि प्रतिदिन कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया जाए, तो व्यक्ति भीतर से शक्तिशाली बनता है और किसी भी प्रकार के व्यसन से सहज ही दूर रह सकता है।
*सीहोर से पधारी वरिष्ठ राजयोगिनी पंचशिला दीदी* जी ने कहा कि आज का सबसे बड़ा संकट संसाधनों का नहीं, बल्कि आत्मिक शक्ति का है। जब मनुष्य स्वयं से दूर हो जाता है, तभी तनाव, अवसाद, क्रोध और नशे जैसी बुराइयाँ उसके जीवन में प्रवेश करती हैं। उन्होंने कहा कि अध्यात्म व्यक्ति को स्वयं से जोड़ता है और राजयोग मेडिटेशन उसे भीतर से इतना सशक्त बना देता है कि वह किसी भी प्रकार के व्यसन पर सहज विजय प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय आत्मचिंतन और परमात्म स्मृति में लगाए, तो न केवल उसका जीवन बदलेगा, बल्कि परिवार और समाज भी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
इसके पश्चात *बीके आराधना बहन ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों को राष्ट्रीय नशामुक्ति प्रतिज्ञा* दिलाई तथा *बीके हेमा बहन ने राजयोग मेडिटेशन* का अभ्यास कराया।इसके पश्चात सभी *माननीय प्रधान मंत्री जी से लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी रूबरू हुए* जिसमें उन्होंने किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम का *कुशल मंच संचालन वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक राम भाई जी* ने किया। अंत में सभी अतिथियों ने ब्रह्माभोजन ग्रहण किया तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं मूल्यनिष्ठ भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

Neelbad

सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर विशेष कार्यक्रम

Published

on

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कर्म योग की गहराई से परिचित कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक कर्म को परमात्मा की याद में रहकर श्रेष्ठ और सुखदायी बना सकें। सुबह से लेकर शाम तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि किस प्रकार हर कार्य को ईश्वर स्मृति में रहकर करने से वह कार्य न केवल सफल होता है, बल्कि स्वयं और दूसरों के लिए सुखद अनुभव भी बनता है।

कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बीके मिताली बहन ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और सभी को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।

बीके डॉ. प्रियंका द्वारा कर्म योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि जब हर व्यक्ति अपने कर्मों को योगयुक्त बनाता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया, जिससे वे अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाकर स्वयं एवं समाज को बेहतर बना सकें।

ओम शांति

Continue Reading

Neelbad

World Brotherhood Day Blood Donation camp

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में रक्तदान महाअभियान के तहत शिविर जारी”
 *”सर्व प्रथम सुख शांति भवन की निदेशिका राजयोगिनी नीता दीदी एवं साथी ब्रह्मकुमारी बहनों ने उमंग उत्साह से किया रक्तदान”*
 *“विश्व बंधुत्व दिवस पर सुख शांति भवन, नीलबड़ में भी रक्तदान शिविर का शुभारंभ”*
 *“पहले दिन सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान, कल भी रहेगा आयोजन”*
 *“रक्तदान के साथ सभी को दिलाई गई नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा”*
 *”शिविर में रक्तदान को लेकर नगर वासियों में रहा खासा उत्साह”*
भोपाल। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को सुख शांति भवन, नीलबड़ में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर संस्था द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान महाअभियान का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पूरे देश के हजारों सेवा केंद्रों पर एक साथ रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थानों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया।
सुख शांति भवन की निदेशिका आदरणीय राजयोगिनी नीता दीदी ने बताया कि “रक्तदान केवल किसी ज़रूरतमंद को जीवन देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह करुणा, सहयोग और भाईचारे की सजीव मिसाल है। दादी प्रकाशमणि जी का जीवन मानवता की सेवा और विश्व बंधुत्व को समर्पित था, और इस प्रकार के सेवा कार्य उन्हीं के आदर्शों को आगे बढ़ाते हैं।”
डॉ. संजीव जयंत (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, हमीदिया अस्पताल) ने कहा कि नियमित रक्तदान दाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इससे शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया तेज होती है, रक्त स्वच्छ और पतला रहता है तथा हृदय रोगों की संभावना कम होती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की सामूहिक प्रतिज्ञा भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि वे जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
आज रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और दादी प्रकाशमणि जी के जीवन से प्रेरक प्रसंग सुनाए गए। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी इस प्रकार के सेवाकार्यों में सक्रिय भागीदारी करेंगे और समाज में सहयोग एवं भाईचारे का संदेश फैलाएँगे।
यह शिविर कल, रविवार 24 अगस्त को भी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संस्था ने नगरवासियों, युवाओं एवं समाजसेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करें और दादी जी के संदेश—“वसुधैव कुटुम्बकम” अर्थात पूरा विश्व ही एक परिवार है—को आत्मसात करें।
Continue Reading

Neelbad

आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान

Published

on

By

“जब नैतिकता के आगे आतंकवादी हुआ समर्पित..”* 
 *सुरक्षा कर्मियों हेतु ब्रह्माकुमारीज की एक नई पहल “आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान का भव्य शुभारंभ* 
 *”आंतरिक सशक्तिकरण के लिए राजयोग सर्वश्रेष्ठ विधा है”- लेफ्टिनेंट जनरल मिलन नायडू* 
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सहयोगी निकाय राजयोग शिक्षा एवं शोध प्रतिष्ठान  के *सुरक्षा विभाग* द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान सुरक्षा कर्मीयों हेतु चलाए जाते हैं।
कार्यक्रम के आरंभ में सुख शांति भवन की निदेशिका आदरणीय नीता दीदी जी ने सभा में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रेरणादायक बोल द्वारा सभी जवानों का उमंग उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि आपके त्याग, तपस्या एवं सेवा का हम सम्मान करते हैं एवं आप सभी ने पधार कर हमें गौरवान्वित किया है। आपने सभी पधारे हुए लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे  *रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मिलन नायडू जी* ने प्रथम बार ब्रह्माकुमारीज के माउंट आबू मुख्यालय की अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए और कहा कि राजयोग मेडिटेशन आंतरिक सशक्तिकरण की सर्वोत्तम तकनीक है। इससे जीवन तनाव मुक्त एवं सरल हो जाता है।
 वहीं पर *विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर रजनीश गौर जी* ने नैतिक मूल्यों के पतन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मिक जागरूकता की आज नितांत आवश्यकता है।
 कार्यक्रम में पधारी ब्रह्माकुमारीज भोपाल जोन की अध्यक्षा राजयोगिनी अवधेश दीदी जी ने कहा कि परमात्मा सर्वशक्तिमान विश्व रक्षक है।उसकी शक्तियां अपने अंदर समाहित करने से हर मुश्किल को सहज ही पार किया जा सकता है। उन्होंने चार प्रकार के बल सुझाए। *आत्म बल,परमात्मा बाल, चरित्र बल एवं जिम्मेवारी का बाल* यदि जीवन में धारण कर ले तो जीवन सच्चे मायने में सुरक्षित हो जाएगा।
 वही डीआरडीओ मुख्यालय दिल्ली के *असिस्टेंट डायरेक्टर *कैप्टन शिव सिंह* ने  अपने वक्तव्य में कहा कि आपका भोपाल से बहुत गहरा नाता  है। आपने ब्रह्माकुमारीज की सुरक्षा प्रभाग विंग की सेवाओं एवं  सिक्योरिटी सर्विस विंग की 25 वर्ष की यात्रा एवं सिल्वर जुबली वर्ष के अन्तर्गत चलाए जा रहे  राष्ट्रीय सशक्तिकरण अभियान “आंतरिक जागृति के द्वारा आत्म सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” की विस्तृत जानकारी दी।
मुंबई से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  प्रोफेसर गिरीश जी ने सेल्फ एंपावरमेंट के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मा की उन्नति में ही हमारी सर्वांगीण उन्नति समाई है। जब हम स्वयं ठीक होंगे तब ही हम देश की सतर्कता के साथ रक्षा कर सकेंगे।
जिसके पश्चात् मुंबई से पधारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी जी ने आत्म सशक्तिकरण के लिए राजयोग की विधि स्पष्ट की एवं राजयोग ध्यान का अभ्यास भी गाइडेड कॉमेंट्री के द्वारा कराया। सभी को गहन शांति एवं सशक्तिकरण की अनुभूति की।
साथ ही साथ कार्यक्रम में बीके कुलदीप गोलानी द्वारा सभी के उत्साह वर्धन के लिए बहुत ही सुंदर स्वागत गीत की प्रस्तुति भी दी।
 कार्यक्रम के अंत में राजयोगी भ्राता रामकुमार जी ने द्वारा सभी आए हुए अतिथियों का शब्दों से आभार व्यक्त किया।वहीं सभी अतिथियों को तनाव मुक्त जीवन किताब, पेन एवं ईश्वरी वरदान दिया गया।
 *मास्टर ऑफ सेरेमनी: कर्नल बी.के. सती* (माउंट आबू) ने अपने सैन्य जीवन के व्यावहारिक अनुभव साझा करते बताएं कि उन्होंने जब उनकी पोस्टिंग जरूर कश्मीर में थी जम्मू कश्मीर में थी उसे समय उन्होंने अपने आध्यात्मिकता व्यवहार कुशलता, नैतिकता एवं उदारता से, सूझबूझ से स्थानीय लोगों को इतना प्रभावित किया जिससे कई आतंकवादी स्वतः सरेंडर हो गए। एवं बताया कि किस प्रकार परमात्मा की मदद से असंभव कार्य भी संभव होते रहे।
 *सुरक्षा बलों की भागीदारी*
कार्यक्रम में विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों ने भाग लिया, जिनमें CRPF, RAF, ITBP, CISF (BHEL और एयरपोर्ट), होम गार्ड, NCC, SSB, ECHS जबलपुर एवं उज्जैन, और MP पुलिस शामिल थे।
यह कार्यक्रम आत्मिक जागरूकता के माध्यम से व्यक्तिगत और राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसने सभी उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और उन्हें आत्म-चिंतन और आत्म-विकास के मार्ग पर अग्रसर किया।
इसी दौरान एक विशेष तीन दिवसीय *निशुल्क राजयोग मेडिटेशन कैंप 5,6 एवं 7* तारीख को  सुख शांति भवन में सभी के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के इच्छुक लोग भाग ले सकते हैं। शिविर प्रातः 7:00 बजे से 8:30 बजे तक रहेगा जिसमें मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध प्रेरणादायक वक्ता गिरीश जी निम्न बिंदुओं पर *सत्र* लेंगे
 *अपने अंदर के हीरो को पहचानिए* (Discover the hero within)
 *क्रोध प्रबंधन एवं संबंधों में मधुरता* (Anger management and harmony in relationships)
 *स्वस्थ जीवन शैली* (Healthy lifestyle)
Continue Reading

Brahma Kumaris news