Connect with us

Uncategorized

“Good Bye Daibetes Shivir” held at Manas Bhawan, Bhopal

Published

on

Sri Vishwas Sarang, Honourable Minister of Madhya Pradesh,  Sri G P Mali,  Collector were Chief Guests in the inauguration of 2 day shivir for “Alvida Diabetes” by  organised at Manas Bhawan, Bhopal by Brahma Kumaris. The shivir was inaugurated with candle lighting and welcoming the distinguished guests by B K Awdhaesh Didi In Charge, Bhopal Zone and  B K Neeta. The Honourable Minister praised the shivir for controlling Diabetes by Brahma Kumaris. Dr Shrimant Sahu, famous diabitologist from Mt Abu shared methods to control diabetes through diet control and exercise with Rajayoga Meditation.  A large number of people from the area took benefit from the event.

 

DSC_5194

मानस भवन भोपाल 17-18 मार्च :- ब्रह्माकुमारीज की स्थानीय शाखा ,ईदगाहिल्स भोपाल द्वारा श्यामला हिल्स पर स्थित “मानस” भवन में दो दिवसीय अलविदा डायबिटीज शिविर का सफल आयोजन  किया गया ,जिसमे भोपाल के सभी वर्गों नगर वासियों ने शिविर में उपस्थित होकर ,लाभ लिया शिविर का उद्घाटन, 17 -मार्च को , भोपाल जोन की इंचार्ज आदरणीय राजयोगिनी बी के अवधेश दीदी की अध्यक्षता में ,विशेष अतिथि के रूप में पधारे शहर के अन्य गणमान्य नागरिक  श्री विश्वास सारंग जी माननीय मंत्री म.प्र. शासन, श्री ऐ जी अंसारी सी ई ओ( एन एच डी सी ),डॉ उल्का श्रीवास्तव डी एम् ई भोपाल ,श्री सतेन्द्र शुक्ला सी एम् डी , डी एन एन न्यूज़ ,श्री जी पी माली अपर कलेक्टर ,श्रीमती प्रीती सलूजा डायरेक्टर सैम गर्ल्स कॉलेज ,की उपस्थिति में कैंडल लाइटनिंग के साथ हुआ ,कार्यक्रम की संयोजिका आदरणीय राजयोगिनी बी के नीता दीदी ने सभी का शब्दों द्वारा स्वागत किया तथा शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया , माननीय श्री विश्वास सारंग जी ने संथा की इस पहल की बहुत सराहना की , मुख्या वक्ता के रूप में ,ग्लोबल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर माउंट अबू राजस्थान से पधारे प्रख्यात, डायबिटोलोजिस्ट डॉ श्रीमंत कुमार साहू ,जिन्होंने लगभग ३०० से ज्यादा शिविर का सफल आयोजन किया हे, दो दिन तक चले इस शिविर में डॉ साहू  ने डायबिटीज की गंभीरता को बताते हुए ,उससे निजात पाने के कारगर उपाय बताये , डाइट एवं एक्सरसाइज के साथ साथ  राजयोग की अहम् भूमिका से अवगत कराया

Uncategorized

सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर विशेष कार्यक्रम

Published

on

There is no gallery selected or the gallery was deleted.

There is no gallery selected or the gallery was deleted.

There is no gallery selected or the gallery was deleted.

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कर्म योग की गहराई से परिचित कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक कर्म को परमात्मा की याद में रहकर श्रेष्ठ और सुखदायी बना सकें। सुबह से लेकर शाम तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि किस प्रकार हर कार्य को ईश्वर स्मृति में रहकर करने से वह कार्य न केवल सफल होता है, बल्कि स्वयं और दूसरों के लिए सुखद अनुभव भी बनता है।

कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बीके मिताली बहन ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और सभी को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।

बीके डॉ. प्रियंका द्वारा कर्म योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि जब हर व्यक्ति अपने कर्मों को योगयुक्त बनाता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया, जिससे वे अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाकर स्वयं एवं समाज को बेहतर बना सकें।

ओम शांति

Continue Reading

Uncategorized

‘Echo’ The inner voice विषय पर डॉक्टर्स के लिए सेमिनार

Published

on

नीलबड़ भोपाल , 2 जून 2019 – समाज में अहम भूमिका निभाने वाले तथा समर्पित भाव से सेवाएँ दे रहे शहर के कुछ विशेष चिकित्सेकों के लिए ‘सुख शांति भवन’ में एक दिवसीय सेमिनार रखा गया जिसमे सभी चिकित्सकों ने अपना अपना अनुभव साझा करते हुए सबको inspire  किया तत्पश्चात विषय पर चर्चा करते हुए बीके रामकुमार भाई जी बताया कि  कैसे हमें  जीवन में वही मिलता हे  जो हम देते हैं । इस व्यवसाय में जो व्यक्ति आपके पास शारीरक तकलीफ लेकर आता वो वास्तव में मन में भी तकलीफ लेकर आता है । अगर दवाई के साथ हम अपने व्यवहार से शब्दो से उसके मानसिक दर्द को भी कम करते है तो मरीज पैसे के साथ दुयाएँ भी देकर जाता है जो हमारे जीवन में खुशियाँ लाता है । इसके साथ ही अन्य  वक्ताओ द्वारा आध्यात्मिक  ज्ञान कैसे लोगो के शारीरिक रोगो को दूर करने में मदद करता है बताया गया । अंत में आदरणीय नीता दीदी जी के द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई । साथ ही सभी doctors को सम्मान के रूप में ईश्वरीए किताब एवं  पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर अपने उत्तरदायित्य को पूरा करने  हेतु एक तुलसी का पौधा भी  गिफ्ट दिया गया ।

Continue Reading

Uncategorized

‘’ The Purpose of life” विषय पर एक दिवसीय सेमीनार

Published

on

 

नीलबड भोपाल 12 अप्रेल 2019 : निराश और हतास हो चुके मन में ,उम्मीद की नई किरण जगाने एवं उमंग उत्साह भरने के, ब्रह्माकुमारीज के इस ईश्वरीय कार्य में, ब्रह्माकुमारीज “सुख शांति भवन” नीलबड भोपाल एक सराहनीय भूमिका निभा रहा है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में सेवा निवृत होने वाले “बैंक ऑफ़ बड़ोदा” के अधिकारियो के लिए ‘’ Finding The Purpose of Life”  विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों ने ख़ुशी को जीवन का मूल उद्देश्य बताया तथा ख़ुशी को अपने जीवन में बनाये रखने तथा दूसरो को ख़ुशी बांटने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए | विशेष अतिथि के रूप में पधारे श्री ओ.पी.गुनानी जी (जोनल हेड ऑफ़ यूके बैंक) ने एक महत्वपूर्ण तथ्य की ओर ध्यान खिचवाया, कि अधिकतर सेवा निवृत बैंक कर्मचारियो का जीवन, जीने की कोई नई वजह न मिलने क कारण निराशा पूर्ण हो जाता है, जिससे वह कभी-कभी किसी गंभीर बिमारी का शिकार भी  हो जाते है, ख़ुशी गुम हो जाती है , जीवन की अंतिम घड़िया जीवन को नये परिप्रेक्ष से समझ उसके वास्तविक उद्देश्य को समझना होता है जिससे जीवन जीने की सही वजह व ख़ुशी मिल जाए |

राजयोगिनी नीता दीदी जी के निर्देशन में “सुख शांति भवन” इस ईश्वरीय सेवा को बखूबी निभा रहा है |

इस सेमिनार में सम्मिलित हुए बैंक अधिकारियो को भी स्वयं की वा परमात्मा की सत्य पहचान बताकर जीवन के सही उद्देश्य को बताया गया , परमात्मा से जीवन की सच्ची शांति और ख़ुशी प्राप्त करने की विधि “ राजयोग ध्यान” पर भी  विस्तार से चर्चा हुई तथा ध्यान के द्वारा शांति अनुभूति  कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया

कार्यक्रम के विशेष अतिथि

श्री ओ. पी. गुनानी जी (डिप्टी जोनल हेड ऑफ़ यूको बैंक )

एल. एन . आर्या जी (सीनियर मेनेजर ऑफ़ केनरा बैंक)

राजयोगिनी बी. के. आराधना दीदी

राजयोगिनी बी के सुंदरी दीदी

राजयोगिनी बी. के. उर्मी दीदी

मुख्या वक्ता

बी.के.हेमा,

बी.के.साक्षी

बी.के.सरला,

बी.के.प्रियंका

 

Continue Reading

Brahma Kumaris news