news
Grand rally in Bhopal festival fair by the Brahma Kumaris at T.T. Nagar, Bhopal
Grand rally was organised during the Bhopal festival fair by the Brahma Kumaris at T.T. Nagar, Bhopal.
To symbolize the last day of exhibition for De-addiction and Rajayoga meditation a grand rally was organised. Thousands of people benefited from the exhibition being inspired to lead a positive life.
10 /02/2017, टी टी नगर दशहरा मैदान भोपाल में चल रहा , भोपाल उत्सव मेला जबकि समाप्ति की ओर हैं , मेले में ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित , नशामुक्ति एवं राजयोग प्रदर्शनी का आज अंतिम दिवस था अंतिम दिन प्रदर्शनी का समापन मेला परिसर में “स्वच्छ भारत मिशन” पर भव्य रैली निकलकर किया गया ,सफ़ेद वस्त्रधारी बी के भाई बहनों का रैली में पंक्तिबद्ध होकर हर गली से गुजरने का बहुत ही सुन्दर नजारा था ,एक माह से भी अधिक समय तक चली इस प्रदर्शनी से , मेले में पधारे हजारो दर्शको ने प्रदर्शनी में उपस्थित होकर इस प्रदर्शनी का लाभ लिया तथा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की इस नई पद्धति से प्रेरणा लेकर गए ,प्रदर्शनी समझा रहे बी के भाई बहनों भी अपना बहुमूल्य समय देकर , सराहनीय योगदान दिया, रैली का समापन मेला मंच से भोपाल उत्सव मेला महामंत्री बसंत गुप्ता एवं मेला अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल के शुभकामना शब्दों के साथ हुआ , उन्होंने अपने वक्तव्य में इस रैली के साथ – साथ संस्था के समस्त कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया , अंत में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अतिथियों को ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया
Neelbad
Launching of 10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभप
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी द्वारा रविवार को “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ नीलबड़ स्थित सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर के अनुभूति सभागार में, मध्यप्रदेश के *माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल* के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में *मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके नीता दीदी, सीहोर से पधारी बीके पंचशीला दीदी, मुरैना से पधारी बीके रेखा दीदी, बीके आराधना बहन* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज आवश्यकता ऐसे अभियानों की है जो केवल संदेश न दें, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” देश में जनजागरण का एक ऐतिहासिक अभियान सिद्ध होगा तथा इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी रहेगी।
Neelbad
सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर विशेष कार्यक्रम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कर्म योग की गहराई से परिचित कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक कर्म को परमात्मा की याद में रहकर श्रेष्ठ और सुखदायी बना सकें। सुबह से लेकर शाम तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि किस प्रकार हर कार्य को ईश्वर स्मृति में रहकर करने से वह कार्य न केवल सफल होता है, बल्कि स्वयं और दूसरों के लिए सुखद अनुभव भी बनता है।
कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बीके मिताली बहन ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और सभी को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।
बीके डॉ. प्रियंका द्वारा कर्म योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि जब हर व्यक्ति अपने कर्मों को योगयुक्त बनाता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया, जिससे वे अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाकर स्वयं एवं समाज को बेहतर बना सकें।
ओम शांति
Neelbad
आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान
-
Neelbad4 years agoLIVE 17th Oct 22 10.30 am: अनुभूति ऑडिटोरियम के भव्य उद्घाटन समारोह- माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी
-
news8 years agoदादी जानकी जी के द्वारा “सुख शांति भवन” का भव्य उदघाटन
-
Neelbad4 years agoAnubhuti Auditorium Bhopal | Inauguration | Shri Shivraj Singh Chouhan
-
Neelbad7 years agoसिस्टर शिवानी द्वारा खुशियां आपके द्वार कार्यक्रम भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित
-
news4 years agoLIVE 17-10-2022 7.30am; Murli Class BK Jayanti Didi
-
Comfort Green9 years agoPower of Peace Event at Bhopal Idaghhills
-
T T Nagar9 years agoSolution for all problems is Rajayoga Meditation – Exhibition in Bhopal
-
Neelbad8 years agoBhopal- Dadi Janki Inaugurates New Brahma Kumaris Centre ‘Sukh-Shanti Bhawan’ at Neelbad














