news
नए वर्ष में नई पहल – के अंतर्गत “नए वर्ष की सौगात – ईश्वर का साथ ” कार्यक्रम का आयोजन ….
नीलबड भोपाल 31 दिसम्बर 2017 , ब्रह्माकुमारिज़ ईदगाह हिल्स भोपाल सेवाकेंद्र के अन्तर्गत, नीलबड स्थित “मैडिटेशन रिट्रीट सेंटर” में नए वर्ष की पूर्व बेला पर नए वर्ष की सौगात – ईश्वर का साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 500 भाई बहनों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लिया , तथा विशेष अतिथि के रूप में एस. के. श्रीवास्तव भूतपूर्व अतिरिक्त सचिव मध्य प्रदेश शासन एवं राजेश गुप्ता ओ.एस.डी.To सी.एम्. भी उपस्थित हुए |
कार्यकर्म की शुरुआत ईदगाह हिल्स सेवाकेंद्र प्रभारी आदरणीय राजयोगिनी बी. के. नीता दीदी जी की उपस्थिति में विशेष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई , सभी के स्वागत में एक स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया | नियमित रूप से राजयोग का अभ्यास करने बाले भाई बहनों ने प्रेरणास्पद परमात्मा के साथ के अनुभव सुनाये जिसे सभी ने बहुत सराहा तत्पश्चात कार्यक्रम के विषय नए वर्ष की सौगात – ईश्वर का साथ के उपर प्रकाश डालते हुए बी. के. साक्षी बहन ने बताया कि सौगात या उपहार हमारे आतंरिक प्रेम व सम्मान एवं शुभभावनाओ का प्रतीक है जो दोनों पक्षों को ख़ुशी देता है और ख़ुशी हमारे जीवन का मूल उद्देश्य है
अगर आने वाले नये वर्ष में ईश्वर का साथ हमे मिल जाये तो ये सबसे अमूल्य उपहार होगा जो सभी चाहते है , ईश्वर के साथ से नए वर्ष में सदा जीवन में सुख शांति व आनंद बना रहेगा क्योकि ईश्वर का साथ सबसे सच्चा , विश्वसनीय व शक्तिशाली साथ हे कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति हुए
एस. के. श्रीवास्तव , ( भूतपूर्व अतिरिक्त सचिव म.प्र. शासन ) सभा को सम्भोदित करते हुए सभी का ध्यान माननीय प्रधान मंत्री के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की ओर खिचवाते हुए कहा कि
हमारे आस पास स्वछता बनाये रखना हम सभी का कर्त्तव्य है , हम सभी को इसमे अपना सम्पूर्ण सहयोग देना चाहिए , हम सभी के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान स्वर्णीम एवं सुखमय भारत बनाने में अवश्य सफल होंगे |
आगे कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश गुप्ता जी (O S D To C M) ने कुछ लयबद्ध पंक्तियों के माध्यम से लोगो को ये संदेश दिया कि हमारे श्रेष्ठ कर्म ही हमारे श्रेष्ठ जीवन एवं ख़ुशी का आधार है | श्रेष्ठ कर्मो से ही हमे अपने जीवन को प्रेरणादायक एवं यादगार बनाना , परमात्मा अगर हमारे साथ है तो हम सदा ही श्रेष्ठ कर्म करते रहेंगे | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बी. के. राम कुमार भाई जी ने ईश्वर का साथ पाने की विधि की चर्चा की , उन्होंने बताया कि राजयोग ही वो विधि है जिससे हम ईश्वर का साथ पा सकते है , उन्होंने इसे बहुत सहज बताया , परमात्मा को सत्य स्वरुप में पहचानकर मन ही मन ही उसे स्नेह से याद करना ही ईश्वरीय मिलन अथवा राजयोग है , स्नेहयुक्त ईश्वरीय स्म्रति ही इश्वर का साथ है | कार्यक्रम के अंत में सेवाकेंद्र प्रभारी आदरणीय बी.के. नीता दीदी जी ने नए वर्ष की बधाई देते हुए सभी को अपने विचारो को स्वच्छ बनाने के लिए कहा , आंतरिक स्वच्छता ही हमारी सच्ची ख़ुशी का आधार है , नये वर्ष में ये सबसे अच्छी पहल होगी , परम पवित्र परमात्मा का साथ हमारे विचारो की शुद्धि में सबसे ज्यादा मददगार है , आदरणीय दीदी जी नए सभी को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद देकर कार्यक्रम का समापन किया |
Neelbad
Launching of 10 Crore Addiction-Free Pledge Mega Campaign
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभप
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन अरेरा कॉलोनी द्वारा रविवार को “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” का राज्य स्तरीय शुभारंभ नीलबड़ स्थित सुख शांति भवन मेडिटेशन रिट्रीट सेंटर के अनुभूति सभागार में, मध्यप्रदेश के *माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल* के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में *मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह, ब्रह्माकुमारीज़ की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके नीता दीदी, सीहोर से पधारी बीके पंचशीला दीदी, मुरैना से पधारी बीके रेखा दीदी, बीके आराधना बहन* सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि आज आवश्यकता ऐसे अभियानों की है जो केवल संदेश न दें, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” देश में जनजागरण का एक ऐतिहासिक अभियान सिद्ध होगा तथा इसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी रहेगी।
Neelbad
सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर विशेष कार्यक्रम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सुख शांति भवन, नीलबड़ भोपाल द्वारा “ कर्म/ योग द्वारा सशक्त भारत ” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कर्म योग की गहराई से परिचित कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन के प्रत्येक कर्म को परमात्मा की याद में रहकर श्रेष्ठ और सुखदायी बना सकें। सुबह से लेकर शाम तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने यह सीखा कि किस प्रकार हर कार्य को ईश्वर स्मृति में रहकर करने से वह कार्य न केवल सफल होता है, बल्कि स्वयं और दूसरों के लिए सुखद अनुभव भी बनता है।
कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत सभी छात्रों ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणादायक प्रतिज्ञा ली। इस दौरान बीके मिताली बहन ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया और सभी को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।
बीके डॉ. प्रियंका द्वारा कर्म योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत को सशक्त एवं स्वर्णिम बनाने की प्रेरणा दी गई। उन्होंने बताया कि जब हर व्यक्ति अपने कर्मों को योगयुक्त बनाता है, तो समाज और राष्ट्र दोनों ही उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
यह कार्यक्रम युवाओं के लिए एक नई दिशा और सकारात्मक सोच का संदेश लेकर आया, जिससे वे अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाकर स्वयं एवं समाज को बेहतर बना सकें।
ओम शांति
Neelbad
आंतरिक जागृति द्वारा स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र सशक्तिकरण” अभियान
-
Neelbad4 years agoLIVE 17th Oct 22 10.30 am: अनुभूति ऑडिटोरियम के भव्य उद्घाटन समारोह- माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी
-
news8 years agoदादी जानकी जी के द्वारा “सुख शांति भवन” का भव्य उदघाटन
-
Neelbad4 years agoAnubhuti Auditorium Bhopal | Inauguration | Shri Shivraj Singh Chouhan
-
Neelbad7 years agoसिस्टर शिवानी द्वारा खुशियां आपके द्वार कार्यक्रम भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित
-
news4 years agoLIVE 17-10-2022 7.30am; Murli Class BK Jayanti Didi
-
Comfort Green9 years agoPower of Peace Event at Bhopal Idaghhills
-
T T Nagar9 years agoSolution for all problems is Rajayoga Meditation – Exhibition in Bhopal
-
Neelbad8 years agoBhopal- Dadi Janki Inaugurates New Brahma Kumaris Centre ‘Sukh-Shanti Bhawan’ at Neelbad
















